फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नींद की कमी<bha>;</bha> काम का तनाव, हाइपरटेंशन को दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भागदौड़ भरी जिंदगी, नींद की कमी और काम का दबाव के चलते तनाव बढ़ रहा है। इस वजह से हाइपरटेंशन की दिक्कत हो रही है। इसे उच्च रक्तचाप भी कहा जाता है। हाइपरटेंशन एक ऐसी स्थिति है जिसमें रक्त का दबाव धमनियों की दीवारों पर बहुत अधिक होता है जिससे पूरे शरीर में रक्त पंप करने, हृदय को अधिक काम करना पड़ता है। यह गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। यह समय के साथ हृदय रोग, स्ट्रोक, और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। यह बात वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर जीएमसीएच-32 के जनरल मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर हेड डॉ. संजय डिक्रुज ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खासकर युवा हाइपरटेंशन के चपेट में आ रहे हैं। टारगेट अचीव करने के चक्कर में वह ढंग से सो नहीं पा रहे हैं। साथ में खानपान की लापरवाही भी इसका प्रमुख कारण है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक हाइपरटेंशन जीवनशैली के कारण होता है। कुछ खानदानी होता है। 90 प्रतिशत मरीज इसी के होते हैं। इसमें कारण का पता नहीं चलता। 15 प्रतिशत मरीजों में द्वितीय हाइपरटेंशन होता है। इसमें कुछ कारणों का पता लगाया जा सकता है। यह गुर्दे के मरीज, मोटापा से पीड़ित, एंडोक्राइम डिसीज, थायरॉइड और गर्भावस्था समेत अन्य में हो सकता है। स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाकर बचाव कर सकते हैं।
विज्ञापन



जानिए... क्या हैं कारण

अनियमित खानपान: अधिक नमक और फैट का सेवन और कम फल-सब्जियों का सेवन रक्तचाप को बढ़ा सकता है।
मोटापा: अधिक वजन हृदय पर दबाव डालता है, जिससे रक्तचाप बढ़ सकता है।
शारीरिक निष्क्रियता: नियमित व्यायाम की कमी से रक्तचाप बढ़ने का खतरा होता है।
धूम्रपान और शराब: धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन रक्तचाप को बढ़ा सकता है।

ऐसे कम करें हाइपरटेंशन

-खुराक, कसरत, भार घटाने और दवाओं के साथ कई तरीकों इसे रोका जा सकता है
-ताजे फल, सब्जियां और मोटा अनाज खाएं
-अधिक प्रोटीन, कम चरबी और कम नमक का सेवन करें।
हाइपरटेंशन को रोकने के लिए कसरत करें।
कसरत से दिल की सेहत सुधारती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें