फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटी में अधिकारियों के लिए कम पड़ गए ऑफिस

Wed, 05 Mar 2014 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लेकिन, यूटी सचिवालय में उनके लिए आफिस ही उपलब्ध नहीं है। हालांकि फिलहाल उन्हें पंजाब की आईएएस अधिकारी भावना गर्ग का आफिस दिया गया है।
विज्ञापन


गर्ग मई तक अवकाश पर हैं और उनके अवकाश से लौटने के बाद लालरेमथंगा को यह खाली करना होगा। अभी यूटी में हरियाणा के एक और अधिकारी को सचिव स्तर के पद पर नियुक्त किया जाना है और इस पद पर भी जल्द नियुक्ति होगी।

ऐसे में एक तरफ जहां यूटी में सचिव स्तर के अधिकारियों की संख्या बढ़ेगी, वहीं उनके लिए आफिस का प्रबंध करने में प्रशासन को दिक्कत आएगी।

लालरेमथंगा को प्रशासन ने जिन विभागों का सचिव नियुक्त किया है उनमें समाज कल्याण, सहकारिता, पशु पालन, श्रम, रोजगार और कृषि शामिल हैं।

साथ ही उन्हें चाइल्ड एंड वुमन डेवलपमेंट कारपोरेशन और एससी, बीसी एंड माइनारिटीज फाइनेंशियल एंड डेवलपमेंट कारपोरेशन का चेयरमैन भी नियुक्त किया गया है। यह पद गृह सचिव अनिल कुमार और वित्त सचिव सर्वजीत सिंह के पास थे, जिन्हें इन पदों से रिलीव कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ऑफिस में भी कमी
यूटी प्रशासन ने एडीसी तन्वी गर्ग से एडीएम और एसडीएम (सेंट्रल) का चार्ज लेकर दो आईएएस अधिकारियों को दे दिए हैं। ऐसे में उपायुक्त कार्यालय में भी इन दो अधिकारियों के लिए आफिस की कमी हो गई है।

एडीसी के पास ही एसडीएम और एडीएम का चार्ज होता था। इसलिए अतिरिक्त आफिस की जरूरत नहीं पड़ती थी। अब चार्ज अलग करने से आफिस कम पड़ गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें