चंडीगढ़। कारखाना मजदूर यूनियन चंडीगढ़ की ओर से हल्लोमाजरा में मजदूर दिवस पर सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लाल झंडा फहराकर, क्रांतिकारी नारों और अंतर्राष्ट्रीय गीत के साथ हुई। यूनियन से अंकित, नौजवान भारत सभा से पुष्पेंद्र और मुक्ति संग्राम मजदूर मंच से नमिता ने सभा को संबोधित किया। पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन (ललकार) ने भी कार्यक्रम में भाग लिया, जबकि मंच संचालन निक्की ने किया। कार्यक्रम के दौरान इंकलाबी गीत और नाटक भी प्रस्तुत किए गए। अंत में मशाल मार्च निकाला गया। उन्होंने केंद्र सरकार के लागू चार लेबर कोड को मजदूर विरोधी बताया।