फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66 वर्षीय बुजुर्ग को सैर करते हुए कुते ने बनाया शिकार

विज्ञापन
कुते का शिकार हुए सीनियर सिटीजन सुभाष । - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
मनीमाजरा। मॉडर्न कांप्लेक्स में वीरवार सुबह सैर करने निकले बुजुर्ग पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बुजुर्ग की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया। बुजुर्ग का मनीमाजरा सिविल अस्पताल में इलाज किया गया।
विज्ञापन

मॉडर्न कांप्लेक्स के राजीव विहार निवासी 66 वर्षीय सुभाष छिब्बर ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह 6 बजे कांप्लेक्स में सैर कर रहे थे। वीरवार सुबह सेंट्रल पार्क के पास पहुंचे तो स्ट्रीट न जलने से सड़क पर अंधेरा था। वह उधर से मुड़ने लगे तो कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इसी बीच दो कुत्तों ने उनकी बाईं टांग पर काट लिया। इसके बाद उनकी चीख सुनकर आसपास के लोगों ने कुत्तों को पत्थर मारकर भगाया।
इस बारे में विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में स्ट्रे डॉग को पकड़ कर जंगल में छोड़ा जाए। अब लोग सैर करने जाने से डरने लगे हैं। महिलाओं और बच्चों ने बाहर निकलना छोड़ दिया है। मॉडर्न कांप्लेक्स के आसपास घूमते कुत्तों के झुंड से लोग परेशान हैं। उनमें हमेशा ही डर बना रहता है कि कहीं कुत्ते हमला न कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें