फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कुश के दोहरे शतक से चंडीगढ़ का स्कोर 609 पहुंचा, उत्तराखंड की मजबूत वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दीपेंदर कुश के शानदार दोहरे शतक के बावजूद मेजबान चंडीगढ़ टीम ने अपनी पहली पारी में 609 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। उत्तराखंड ने जोरदार वापसी करते हुए तीसरे दिन का खेल 2 विकेट पर 197 के स्कोर पर समाप्त किया। उत्तराखंड अब केवल 78 रन से पीछे है और मुकाबला बेहद रोचक स्थिति में पहुंच गया है। सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है।
विज्ञापन

मैच के नायक दीपेंदर कुश रहे, जिन्होंने 24 चौकों से दोहरा शतक खेलते हुए 240 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें आरुष भंडारी (125) और दुष्यंत (104) का बेहतरीन साथ मिला। इन बल्लेबाजों ने महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाईं, जिसमें 220 रनों की बड़ी साझेदारी भी शामिल रही। इससे पहले उत्तराखंड की पहली पारी 334 रनों पर सिमट गई थी और चंडीगढ़ को 275 रनों की मजबूत बढ़त हासिल हुई।
दूसरी पारी में उत्तराखंड ने धैर्य और संयम का परिचय दिया। आदित्य नैथानी के जल्दी आउट होने के बाद उदय शर्मा (33) और ईशाग्रा जगूरी ने पारी को संभाला। जगूरी 86 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि कप्तान हर्ष राणा 71 रन बनाकर क्रीज पर डटे रहे। दोनों के बीच 122 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, जिसने चंडीगढ़ के गेंदबाजों को लंबे समय तक सफलता से दूर रखा। चंडीगढ़ की ओर से निशुंक बिरला और जसकीरत सिंह मेहरा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें