फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा कांग्रेस में तेज हुई सीएम पद की रार, कुमारी सैलजा प्रदेशभर में निकालेंगी पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
हुड्डा कर रहे हैं प्रदेशभर में धन्यवादी दौरे, सैलजा पहुुंचेंगे शहरी विधानसभा क्षेत्रों में
विज्ञापन

जमीनी स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने और अपनी ताकत का एहसास कराने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विधानसभा चुनावों से पहले सिरसा से सांसद और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री कुमारी सैलजा प्रदेशभर में पदयात्रा निकालेंगी। यह पदयात्रा खासतौर पर शहरी क्षेत्रों में पहुंचेगी। पद यात्रा का मुख्य लक्ष्य कांग्रेस को शहरी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के मुकाबले मजबूत करते हुए निर्णायक बढ़त दिलाना है। इसके लिए रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। यात्रा जुलाई के अंतिम सप्ताह में शुरू होगी। इसके जरिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व विपक्ष के नेता राहुल गांधी का संदेश हर शहरी मतदाता तक पहुंचाया जाएगा और साथ ही भाजपा के 10 साल के कुशासन के बारे लोगों को विस्तार से बताया जाएगा।
रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सिरसा से लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा ने पदयात्रा निकालने का एलान किया है। यह एलान ऐसे मौके पर किया गया है, जब कांग्रेस में हुड्डा गुट प्रदेश में धन्यवादी दौरे कर रहा है और पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ने के चाहवानों से आवेदन मांग चुकी है। ऐसे में कांग्रेस में घमासान और बढ़ेगा।
विज्ञापन

अभी पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस हरियाणा में आगे बढ़ रही है, लेकिन कुमारी सैलजा लगातार अपनी मौजूदगी का अहसास कराती रही हैं। सैलजा भी खुद को सीएम पद का दावेदार मानती हैं और उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला का साथ है। किरण चौधरी भी इनके गुट में थीं, लेकिन वह अब भाजपा का दामन थाम चुकी हैं। बावजूद इसके कुमारी सैलजा का हौसला नहीं टूटा है। सिरसा से रिकाॅर्ड मतों से जीत से उत्साहित सैलजा अब विधानसभा चुनावों में ताल ठोक रही हैं। हालांकि, लोकसभा चुनावों से पहले सैलजा ने चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया था और वह कहती रही हैं कि वह इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहती हैं। हालांकि, हाईकमान के आदेश पर उन्होंने सिरसा से चुनाव लड़ा था। विधानसभा चुनावों में अपना दखल रखने के लिए और अपने समर्थकों को उत्साहित करने को लेकर सैलजा ने प्रदेशभर में पदयात्रा का फैसला लिया है। जल्द ही इसका रूट प्लान और तिथि जारी की जाएगी। बता दें कि इससे पहले, इनेलो के अभय चौटाला भी पदयात्रा कर चुके हैं।
बाक्स
पोस्टर लॉन्च, हरियाणा की बारी
लोकसभा चुनावों के बाद कुमारी सैलजा ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर लॉन्च किया था। इस पर लिखा है कि अब हरियाणा की बारी। कुमारी सैलजा और राहुल गांधी की इसपर तस्वीर में साफ है कुमारी सैलजा अब सिरसा से बाहर निकल पूरे प्रदेश को नापने की तैयारी में हैं। इससे पहले लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने जनसंदेश यात्रा हिसार की अनाज मंडी से 17 जनवरी को शुरू की थी। हालांकि, उस समय प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान से लेकर प्रभारी दीपक बाबरिया तक ने इस पर आपत्ति जताई थी, बाद में हाईकमान से सैलजा यात्रा की मंजूरी लेकर आईं थीं।
विज्ञापन


विधानसभा की 44 शहरी सीटों पर नजर
सैलजा के अनुसार लोकसभा चुनाव के परिणाम का अध्ययन करने पर पता चलता है कि भाजपा ने प्रदेश के जिन 44 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाई, उनमें से अधिकतर शहरी हैं। विधानसभा चुनाव बिल्कुल सिर पर हैं और ऐसे में कांग्रेस को शहरी विधानसभा क्षेत्रों पर एक नई रणनीति के तहत फोकस करने की जरूरत है। इसलिए उन्होंने पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए शहरी इलाकों में पदयात्रा करने का फैसला लिया है। सैलजा ने बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में पद यात्रा शुरू करने की प्लानिंग तैयार की जा रही है। जल्द ही तारीख की घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को मीडिया के माध्यम से यात्रा का रूट जारी कर दिया जाएगा। इस पदयात्रा को लेकर कुछ अहम जिम्मेदारियां भी कार्यकर्ताओं को सौंपी जानी हैं। इसके लिए कार्यकर्ता मीटिंग बुलाई जाएगी।

यात्रा में इन मुद्दों को उठाएंगी कुमारी सैलजा
-प्राॅपर्टी आईडी का विवाद

-व्यापारियों व दुकानदारों की समस्याएं

-शहरी क्षेत्रों में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं

-छोटे दुकानदारों पर जीएसटी की मार

-पेयजल व सीवरेज समस्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें