फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजकां सुप्रीमो की पत्नी का भाजपा पर बड़ा हमला

Tue, 01 Jul 2014 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में भाजपा-हजकां गठबंधन में पड़ी दरार के बाद अब पोल खोलने का सिलसिला शुरू हो गया है। हरियाणा जनहित कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका बिश्नोई इस जंग में कुलदीप बिश्नोई के पक्ष में उतर आई हैं।
विज्ञापन


उनके बयानों से साफ हो रहा है कि गठबंधन में शुरुआती दौर से ही दिक्कत आ रही थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि हरियाणा भाजपा के कुछ स्वार्थी नेता खुद सीएम बनने के चक्कर में गठबंधन को तोड़ना चाहते हैं।

गठबंधन धर्म निभाया और निभाते रहेंगे

हजकां की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेणुका बिश्नोई ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने गठबंधन धर्म को पूरी तरह से निभाया है और आगे भी इसका पालन करते रहेंगे।

भाजपा नेताओं का यह कहना कि कुलदीप बिश्नोई लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह आदि राष्ट्रीय नेताओं की रैलियों में नहीं पहुंचे, तथ्यों से परे है।

वास्तविकता यह है कि इन रैलियों के लिए कुलदीप बिश्नोई को निमंत्रण ही नहीं दिया गया। इसके बावजूद कुलदीप बिश्नोई ने गठबंधन धर्म का पालन करते हुए पार्टी के वरिष्ठतम नेता धर्मपाल सिंह मलिक, जयसिंह राणा, नरेश यादव, डॉ. सुशील इंदौरा और मुझे रैलियों में भेजा।

रेणुका बिश्नोई ने कहा कि रेवाड़ी में हुई भाजपा की पूर्व सैनिक रैली में भी कुलदीप बिश्नोई को नहीं बुलाया गया था, किंतु उन्होंने गठबंधन की मर्यादा का पालन करने के लिए उस रैली में शिरकत की।
विज्ञापन

कुलदीप को बनाया गया मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार

रेनुका बिश्नोई ने कहा कि भाजपा नेतृत्व द्वारा बार-बार कुलदीप बिश्नोई को गठबंधन के मुख्यमंत्री पद का उमीदवार घोषित किया गया है।

सिरसा रैली में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी और वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने, हरियाणा विजय अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी और हिसार रैली में अरुण जेटली भी लोगों की भावनाओं का समान करते हुए कुलदीप बिश्नोई को सीएम पद का उमीदवार घोषित कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें