फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप बिश्नोई की सीएम बादल को चेतावनी

Mon, 29 Sep 2014 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का हरियाणा की राजनीति में दखल देना ठीक नहीं है। बादल कभी भी राज्य के पक्षधर नहीं रहे हैं। उदाहरण के तौर पर एसवाईएल का मुद्दा ही ले लें।
विज्ञापन


हालांकि इसके बावजूद वे प्रदेश की जनता से समर्थन की उम्मीद करते हैं। बिश्नोई रविवार को मॉडल टाउन की वैक्सन कॉलोनी में कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

बिश्नोई ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा से बड़ी धोखेबाज पार्टी कोई और नहीं है। चुनाव मे चाहे प्रचार मोदी करें या कोई ओर।

किए गए धोखे का जवाब जनता विधानसभा चुनाव में देगी। लोकसभा मे झूठ बोलकर वोट लेने वाली पार्टी को जनता सबक सिखाने का काम करेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस की नहीं लगेगी हैट्रिक

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार तीसरी बार किसी भी हालत में नहीं बन सकती। उनके दावे दर्शा रहे हैं कि वे किस तरह गफलत में हैं। कुलदीप ने इनेलो को लेकर कहा कि जो लोग खुद जेल में हो वो जनता का क्या भला करेंगे।

पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के जेल से ही शपथ लेने के बयान को भी उन्होंने हलके में टाल दिया। उन्होंने कहा कि इनेलो का प्रदेश में अब कोई अस्तित्व नहीं बचा है।

बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों में हजकां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। उन्होंने स्वयं 33 हलकों का दौरा कर लिया है। आगे भी दौरे जारी रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें