फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू को हड़ताल के चौथे दिन आई स्टूडेंट की याद

Fri, 12 Sep 2014 12:32 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंटिया हड़ताल के चौथे दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों की याद आई। हालांकि पूरी तरह से विद्यार्थियों की समस्या का हल नहीं किया जा सका, लेकिन री-वेल्यूएशन फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों को कुछ हद तक केयू प्रशासन ने राहत देने का काम किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को परीक्षा शाखा के बाहर एक कर्मचारी की फार्म जमाकर उसकी रसीद देने पर ड्यूटी लगाई गई। यहां काफी विद्यार्थियों ने अपने फार्म जमा कराएं।

जबकि कुछ अन्य कर्मी भी दूर-दराज क्षेत्रों से पाठ्यक्रम आवेदन फार्म जमा कराने पहुंचे छात्र-छात्राओं की मद्द करते देखे गए।

इन कर्मियों ने इंक्वायरी पर खिड़की के टूटे शीशे से फार्म अंदर गिराने का संकेत करते हुए उनकी मदद की, क्योंकि यहां से अंदर गिराए गए फार्म सीधा बॉक्स में जाते हैं।

जो बाद में संबंधित शाखा में पहुंचाएं जाते हैं। उधर, चौथे दिन भी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में हड़ताल जारी रही और कुंटिया पदाधिकारियों ने विभिन्न विभागों का दौरा करने के बाद नारेबाजी की।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे कर्मचारी एकत्रित होकर विभागों का दौरा करने निकले और बाद में प्रदर्शन किया। पत्राचार, पुरानी आर्ट फैकल्टी, साइंस फैकल्टी, प्रेस, प्रशासनिक ब्लॉक, परीक्षा भवन इत्यादि शामिल सभी विभागों में पूर्णरूप से हड़ताल रही।

कुंटिया अध्यक्ष मान सिंह, महासचिव सुनील कक्कड़ ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा की केयू प्रशासन कर्मचारियों की मांगों को जब तक पूरा नहीं करेगें तब तक अनिश्चिकालीन हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को साढे तीन बजे  कुंटिया पदाधिकारियों को कुलसचिव ने अपने कार्यालय में बातचीत के लिए आमंत्रित किया।

कुलपति के कुरुक्षेत्र से बाहर होने के कारण कुलसचिव द्वारा कोई ठोस आश्वासन न मिलने के कारण गतिरोध बना रहा, जिसके कारण आज भी विश्वविद्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही।

प्रशासन द्वारा कुंटिया के खिलाफ झूठा प्रचार फैलाकर कर्मचारियों को भ्रमित करने की कोशिश की जा रहीं है। कर्मचारियों से अपील की कि ऐसे झूठी व नकारात्मक बातों पर न जाकर कुंटिया में विश्वास कर एकता का सबूत दें।

गौरतलब है कि कुलपति द्वारा दिनाकं 28 अगस्त, 2014 को जिन मांगों पर सहमति हुई थी, उनमें से ज्यादातर मांगों पर आज तक भी प्रशासन द्वारा कोई आदेश जारी नहीं किए गए।

12 सितंबर को होगी आम सभा की बैठक
कुंटिया महासचिव सुनील कक्कड़ ने बताया कि कुंटिया की आम सभा की आपातकालीन बैठक परीक्षा भवन के सामने 12 सितंबर बुलाई गई है। जिसमें कुलसचिव व कुंटिया के पदाधिकारियों की बातचीत का ब्यौरा रखा जाएगा एंव आगे की रूप रेखा पर निर्णय लिया जाएगा।

नो वर्क, नो पे, जारी किए आदेश : कुलसचिव
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. कृष्ण चंद रल्हारण ने कहा कि पिछले चार दिन से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारियों की जो अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है वह आधारहीन, असंवैधानिक और अनैतिक है।

हरियाणा विश्वविद्यालय फैडरेशन के बैनर के नीचे कुछ दिन पहले प्रदेश स्तर की मांगों को लेकर जो हड़ताल की गई थी, उस संदर्भ में माननीय मुख्यमंत्री ने उनकी सभी मांगों को पूरा कर दिया था।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय स्तर की भी सभी मांगें पूरी कर दी गई है लेकिन केयू कर्मचारी फिर भी हड़ताल कर रहे हैं जो कि अनैतिक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें