फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से 60 मीटर की दूरी पर चोरी, दो घंटे बाद पहुंची पुलिस

Fri, 12 Sep 2014 12:31 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछली दीवार तोड़कर चोरों ने दो दुकानों से एक लाख रुपये का सामान व छह हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। जिन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया, वह पुलिस थाना सदर थानेसर से मात्र 10-12 दुकानें या यूं कहें कि लगभग साठ मीटर दूर है।
विज्ञापन


हैरत की बात तो यह है कि वारदात का पता चलने पर पुलिस दो घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। वहीं दूसरी और दुकान मालिक ने पुलिस के ढुलमुल रवैये पर रोष जताया है।

गणेश कॉलोनी निवासी गौरव पुत्र अशोक कुमार के अनुसार वे सुबह करीब छह बजे वे लाडवा रोड स्थित दुकान पर पहुंचे तो उसने देखा कि पिछली दीवार टूटी है।

काउंटर के पास कागज बिखरे हैं। इसके बाद जब गल्ला चेक किया तो उसमें पड़ी कुछ नकदी गायब मिली। जांच के बाद पता चला कि करीब एक लाख रुपये का सामान गायब है।

गौरव ने आरोप लगाया कि सूचना दिए जाने के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जबकि थाना से सिर्फ साठ मीटर की दूरी पर दुकान है।

गौरव के अनुसार उनकी हार्डवेयर एंड रोप स्टोर के साथ लगती अन्य दुकान को भी चोरों निशाना बनाया है। बताया है कि दुकान से गुल्लक से नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। दुकान से कस्सी, हथोड़े, तिरपाल व बाण सहित गुल्लक से कैश गायब मिला है।
विज्ञापन


वहीं मोटर साइकिल स्पेयर पार्ट की दुकान मालिक रामकुमार वासी मुकरपुर ने बताया कि उनके गुल्लक से भी चोर लगभग छह हजार रुपये उड़ा ले गए।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं थाना सदर थानेसर के एएसआई राजपाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद बाद घटना का मुआयना किया गया है। अभी दुकान मालिक ने हानि के बारे में कुछ खास नहीं बताया है। हालांकि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें