फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कृष-3’ का चल गया जादू

Sat, 02 Nov 2013 01:02 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋतिक रोशन स्टारर ‘कृष -3’ फिल्म आज रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के साथ-साथ डिस्ट्रीब्यूटरों और सिनेमा प्रबंधकों में बहुत क्रेज है।
विज्ञापन


इस सिक्वेल का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की बडे़ बजट की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। इस कारण इस फिल्म से दर्शको और सिनेमा प्रबंधकों को बहुत उम्मीद हैं।

ट्राइसिटी के मल्टीप्लेक्स में लगभग 117 शो दिखाए जाएंगे। इसके अलावा सिंगल स्क्रीन पर भी कृष-3 का जादू सिर चढ़कर बोलेगा। पूरे सप्ताह में ट्राइसिटी में 826 शो दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में पांच मल्टीप्लेक्स में रोजाना 75, पंचकूला एवं अमरावती में 26 और और जीरक पुर में 17 शो दिखाए जाएंगे। डीटी सिनेमा, फन रिपब्लिक, पीवीआर और अमरावती में केवल ‘कृष-3’  फिल्म ही फिल्म चलेगी।

पिछले दो संस्करण रहे सुपरहिट
फिल्म ‘कृष’ के पहले दो सिक्वेल काफी सफल रहे थे। इस कारण दर्शकों और सिनेमा प्रबंधकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें