फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाइलैंड में चमकी पंचकूला की बेटी

Sat, 02 Nov 2013 12:15 AM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाईलैंड में आयोजित दो दिवसीय चौथे अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट स्के चैंपियनशिप में पंचकूला की इशिका ने गोल्ड मेडल हासिल किया है।
विज्ञापन


इस चैंपियनशिप में अपने देश के नाम तीन पदक आए और तीनों पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। दो पदक पंचकूला के नाम रहे, जबकि एक सोनीपत के नाम।

खास बात यह है कि इशिका ने जिस कोच से हुनर सीखा, पदक जीतने में उन्हें भी पीछे छोड़ दिया। कोच की कैटेगरी अलग थी, लेकिन उन्हें ब्राउंज पर ही संतोष करना पड़ा। इशिका लड़कियों में ट्राइसिटी से एकमात्र खिलाड़ी थी। शिष्या की उपलब्धि से कोच हरीश कुमार भी खुश हैं।


28 से 29 अक्तूबर तक चली इस चैंपियनशिप में इंडिया, सिंगापुर, थाइलैंड, बांग्लादेश, भूटान, मलेशिया, श्रीलंका सहित आठ देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


इंडिया से 30 खिलाड़ियों में 15 लड़के और 15 लड़कियां थीं। इशिका 31 किग्रा कैटेगरी में चुनी गई है, जबकि पंचकूला के हरीश कुमार (इशिका के कोच) ने 75 किग्रा कैटेगरी में ब्राउंज मेडल हासिल किया है। वहीं, सोनीपत के अमित दहिया ने 70 किग्रा में ब्राउंज मेडल हासिल किया है।
विज्ञापन


इशिका की उपलब्धियां
जून 2013 में कश्मीर के पहलगांव में हुई फर्स्ट जीएम डार मेमोरियल स्के चैंपियनशिप में गोल्डअप्रैल 2013 में पंचकूला में हुई फोर्थ डिस्ट्रिक सब जूनियर, जूनियर सीनियर स्के चैंपियनशिप में गोल्डफरवरी 2013 में ढाका (बांग्लादेश) में हुई थर्ड एशियन स्के चैंपियशिप में गोल्डअगस्त 2012 में कुरुक्षेत्र में हुई 13वीं सब जूनियर स्के मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में सिल्वरअगस्त 2012 में ब्रिटिश स्कूल पंचकूला में हुई ध्यानचंद स्के चैंपियनशिप में गोल्डअप्रैल 2011 में पानीपत में हुई फोर्थ सब जूनियर, जूनियर, सीनियर स्के चैंपियनशिप में गोल्डजनवरी 2011 जीरकपुर में हुई ट्राइसिटी सब जूनियर स्के चैंपियनशिप में सिल्वर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें