फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कृष्णा सलाक ने वर्ल्ड स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के रहने वाले युवा स्ट्रांगमैन कृष्णा सलाक ने उज्बेकिस्तान में आयोजित वर्ल्ड स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता है। इस चैंपियनशिप में 22 देशों के बेहतरीन एथलीटों ने शिरकत की। कृष्णा ने इसमें 125 किलो भार वर्ग में हिस्सा लेते हुए मेडल जीता है। यह दो दिवसीय चैंपियनशिप खिलाड़ियों के लिए काफी चैलेंज से भरी रही। इन दो दिनों में प्रतिभागियों को 80 किलो का भार उठाकर भागना था। इसके बाद 100 से अधिक किलो का भार सिर के ऊपर से उठाना था। इसके बाद कमर से रस्सा बांधकर समान से लदे हुए ट्रक का खींचकर दिखाना था। चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों ने इन सभी चैलेंज का पार करने में बाद विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कृष्णा ने बताया कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में रहने वाले हैं और जिम ट्रेनर हैं। इन्होंने पावर लिफ्टिंग और वेट लिफ्टिंग में भी हाथ आजमाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि वह हरियाणा में आयोजित स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इसके साथ ही बेंगलुरु में आयोजित कई प्रतियोगिताओं में ओपन कैटेगरी में हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें