फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू के इवनिंग विभाग के छात्रों ने हॉस्टल में सीटें बढ़ाने के लिए दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की सीटें बढ़ाने की मांग करते हुए इवनिंग विभाग के छात्रों ने वीरवार को वीसी ऑफिस के बाहर धरना दिया। इसमें एएसएपी, यूएसओ, सोपू, एबीवीपी और एसएफ ने भाग लिया। छात्रों ने कहा कि विभाग में 1500 विद्यार्थी हैं। लेकिन इनके लिए हॉस्टलों में सीटें ही नहीं हैं। बीए के लिए 7, बीकॉम के लिए 5 और एमए के लिए 7 सीटें हैं। उन्होंने सीटें बढ़ाने की मांग उठाई। छात्राओं ने कहा कि विभाग में 80 प्रतिशत छात्राएं हैं। उनके लिए हॉस्टल में सीटें बढ़ाई जाएं। उन्हें सेक्टर 15 में किराए पर रहना पड़ता है जो कि बहुत महंगे हैं। इवनिंग विभाग होने के कारण रात को 9 बजे के बाद उन्हें यूनिवर्सिटी से बाहर जाने के लिए ऑटो भी नहीं मिलता। इसको देखते हुए पीयू प्रशासन ने हॉस्टल की 7 सीटें बढ़ाई हैं। इसमें बीए की 4 और बीकॉम की 3 सीटें शामिल हैं। लेकिन छात्राओं ने कहा कि इतनी कम सीटों से कुछ नहीं होगा। यह सीटें और बढ़नी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें