अमर उजाला को प्राप्त हुई नन्हे कान्हा की तस्वीरें।
- फोटो : फाइल फोटो
जन्माष्टमी के अवसर पर अमर उजाला ने अपने पाठकों से नन्हें कान्हा की तस्वीरें मंगवाई थीं। पाठकों की ओर से इसका जबरदस्त रिस्पांस मिला। नन्हें कान्हा का 30 अगस्त रविवार को सम्मान किया जाएगा। 600 से ज्यादा ई-मेल प्राप्त हुईं। इनमें से 500 से ज्यादा फोटो तीन दिन में प्रकाशित की गईं। नन्हें कान्हा की अखबार में तस्वीरें देखकर हर कोई खिलखिला उठा।
इस दौरान तय किया गया था कि इन तस्वीरों में से सर्वश्रेष्ठ 11 फोटो को चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इन फोटो का चयन करना काफी मुश्किल था। दरअसल, हर फोटो का अपना आकर्षक था। ऐसी स्थिति में कुल 12 फोटो का चयन किया गया है। इन बच्चों को हुआ चयन छवि, वैदिक, पार्थ ठाकुर, शंभवी रावत, अरनव साजवान, सिया, आकाश नेगी, युवान महाजन, हितक्ष, दिवांश-काव्या, बिपाशा-रोहित और शाइन बिष्ठ।
सभी बच्चों को किया जाएगा पुरस्कृत
इन सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। इन बच्चों के अभिभावकों से निवेदन है कि वे 30 अगस्त रविवार को चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित एससीओ नंबर 34-37 कार्यालय से अपने बच्चे का पुरस्कार प्राप्त कर लें। साथ ही अपने साथ एक पहचान पत्र जरूर लाएं।