फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कब होगा ईडब्ल्यूएस एलआईजी मकानों का ड्रॉ

Sat, 05 Nov 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से निकाली गई ईडब्ल्यूएस एलआईजी मकानों के लिए आए आवेदनों का ड्रॉ सात नवंबर को निकाला जाएगा। ड्रॉ की प्रक्रिया दोपहर दो बजे से शुरू होगी। वहीं, पुडा ने सभी आवेदकों के नाम अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
विज्ञापन


लोगों को सात नवंबर दोपहर तक एतराज देने को कहा गया है। वहीं, पुडा ने साफ किया है कि इसके बाद आने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।जानकारी के मुताबिक, पंजाब एंड हाउसिंग डिपार्टमेंट ने कुछ समय पहले मकान के लिए लोगों से आवेदन मांगे थे। इसके तहत मोहाली, डेराबस्सी, बनूड़, लालड़ू, खरड़ व जीरकपुर से जिन लोगों ने आवेदन किया था। उनका ड्रॉ सात नवंबर को निकाला जाएगा। 

वहीं, पंजाब हाउसिंग एंड अर्बन डिपार्टमेंट ने इस संबंधी रिकॉर्ड अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। साथ ही लोगों को अपने एतराज देने के लिए कहा है। लोगों को एतराज देने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए, इसलिए शनिवार को भी विभाग का दफ्तर खुला रहेगा। 
विज्ञापन


आवेदकों को अपनी सूची देखने के लिए पुडा की वेबसाइट पर क्लिक करना होगा। इसमें सारी जानकारी होगी। वहीं, ड्रॉ की प्रक्रिया पुडा भवन में होगी। इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। वहीं, सरकार के आब्जर्वर भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें