माता-पिता का हो चुका निधन
आजादवीर सिंह जरनैल सिंह भिंडरावाला को अपना आदर्श मानता है। वह नशे का आदी हो गया था। इस कारण वह अपराध की दुनिया में शामिल हो गया। गांव वडाला में उसका घर खंडहर जैसा हो चुका है। ग्रामीणों के अनुसार उसकी की मां दलबीर कौर और पिता जसबीर सिंह का देहांत हो चुका है। इसके बाद परिवार का कोई भी सदस्य 10 साल से गांव में नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि माता-पिता की मृत्यु होने के बाद आजादवीर सिंह की बहन प्रभजोत कौर और भाई परमवीर सिंह ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं।
गांव वालों का कहना है कि कुछ साल पहले आरोपी की शादी हुई थी लेकिन पति-पत्नी में रिश्ते अच्छे न रहने के कारण आजादवीर की पत्नी ने उसे तलाक दे दिया। आजादवीर अपने पिता की मृत्यु के बाद तरनतारन व अन्य जगहों पर तहसीलदार रीडर के पद पर कार्यरत रहा। छोटी मोटी आपराधिक घटनाओं में उसका नाम आता रहता था। वह एक मामले में जेल भी जा चुका है। फिलहाल घटना के बाद ग्रामीण कई वर्षों से उसके गांव में न रहने का कारण बताते हुए इस संबंध में कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं।