बता दें कि हिमांशु पायलट बनना चाहते हैं और इसके लिए वे रायबरेली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी में बतौर पायलट प्रशिक्षण ले रहे हैं। ‘अमर उजाला’ के साथ बातचीत में हिमांशु ने बताया कि उसका सपना बचपन से ही पायलट बनने का रहा है। मगर उसे ऊंचाई से बहुत डर लगता है। फिर भी उसने पायलट बनने के सपने को ही चुना, क्योंकि ये उसका पैशन है।
प्रशिक्षण के दौरान जब वे ऊंचाई से नीचे देखते थाे तो शुरु में घबराहट भी होती थी। मगर पायलट बनने के सपने के पीछे के जुनून ने सब डर भगा दिया। हिमांशु ने कहा कि केबीसी में अमिताभ बच्चन के सामने शुरू में कुछ नवर्सनेस जरूर हुई, मगर बाद में तो अमिताभ भी उसका कॉन्फिडेंस देख हतप्रभ रह गए। गौरतलब है कि हिमांशु एक करोड़ रुपये तक के लिए 15 प्रश्न तक जा पहुंचे थे, जो इतिहास से संबंधित था। मगर उन्होंने रिस्क न लेते हुए इस प्रश्न को क्विट कर दिया और पचास लाख रुपये की धनराशि जीत ली।