राफेल का बुधवार को सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दूसरी ओर एक ऐसा भी व्यक्ति था जिसका राफेल की तरह ही इंतजार हो रहा था। पूरा अंबाला एयरफोर्स स्टेशन अपने सभी पायलेट के साथ उस शख्स के लिए पलकें बिछाए था जिसकी अगुवाई में राफेल को लैंडिंग करनी थी। उस शख्स का नाम है 17 गोल्डन एरो स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह।
शौर्य और कीर्ति चक्र से सम्मानित हरकीरत सिंह की पत्नी विंग कमांडर हैं और ग्राउंड क्रू मेंबर्स का हिस्सा हैं। बता दें कि हरकीरत सिंह ने 12 साल पहले मिग-21 की सुरक्षित लैंडिंग कराई थी। उड़ान भरने के बाद इस मिग-21 का इंजन बंद हो गया और कॉकपिट में अंधेरा छा गया था। किसी तरह आग पर काबू पाया और मिग-21 का दोबारा इंजन स्टार्ट किया। इंजन चालू करके ग्राउंड कंट्रोल की मदद से नेविगेशन सिस्टम के जरिये रात को लैंडिंग कराई थी। उस समय हरकीरत सिंह स्क्वाड्रन लीडर थे। हरकीरत सिंह के पिता निर्मल सिंह लेफ्टिनेंट कर्नल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- राफेल: सीमा नहीं करेगा पार, खाली नहीं जाएगा वार, चीन-पाक में 600 किमी तक मचा देगा तबाही