फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर करते समय कंधा टकराया तो यह कर डाला...

विज्ञापन
जीएमसीएच-32 में दाखिल सोहनलाल। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। रामदरबार फेस-2 स्थित पार्क में सैर कर रहे एक युवक पर दो हमलावरों ने मामूली कहासुनी के बाद चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सोहनलाल (27) को जीएमसीएच 32 में भर्ती कराया है। सेक्टर 31 थाना पुलिस शिकायत के आधार पर छानबीन कर रही है।
सोहनलाल ने बताया कि वह रामदरबार फेस-2 स्थित मकान नंबर 2053 में रहता है। मंगलवार सुबह वह पार्क में सैर करने गया था। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक के कंधे से धक्का लग गया। इस पर गुस्साए युवक ने गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध किया तो अपने साथी के साथ डंडे से पीटा। इतने में चाकू निकालकर वार कर दिया, जो उसके दाहिने बाजू में लगा। लोगों को जमा होते देख दोनों हमलावर फरार हो गए। सोहनलाल ने शिकायत में बताया कि इस दौरान उसके गले से एक तोले की सोने की चेन भी गायब हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें