फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से हमला करने वाले आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत ने चाकू से हमला करने वाले राम दरबार निवासी आरोपी राहुल की जमानत याचिका को मंजूर कर लिया है। 10 मार्च 2020 को राम दरबार निवासी सुनीता की शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

सुनीता ने पुलिस को बताया था कि वह अपने परिवार के साथ राम दरबार में रहती है। उसके तीन लड़के हैं। वारदात के दिन शाम के सात बजे मेरे बड़े बेटे की बहू बरखा अपनी 7 महीने की बेटी सीरत को मुझे देकर मार्केट चली गई। इस दौरान मेरे छोटे बेटे आकाश का झगड़ा पड़ोसी के लड़के राहुल के साथ हो गया। झगड़ा बढ़ न जाए, इसलिए मैं अपने बेटे आकाश को लेकर अपने घर आ गई और राहुल की मां उसे लेकर चली गई।
इसके कुछ देर बाद आरोपी राहुल हाथ में चाकू लेकर आया और मुझ पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव के दौरान चाकू मेरी बजाय 7 महीने की सीरत को लग गया जिसके बाद बच्ची घायल हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए, तभी उसकी बहू भी मार्केट से वापस आ गई। बरखा ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुनीता और 7 महीने की बच्ची सीरत को जीएमसीएच 32 पहुंचाया। इसके बाद सुनीता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था जिसकी जमानत याचिका को जिला अदालत ने मंजूर कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें