फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम खर्च में घुटनों का इलाज कराना है तो खबर पढ़ें

Sun, 04 May 2014 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फोर्टिस अस्पताल के आर्थो विभाग के हेड डा. हरसिमरन सिंह ने कहा कि घुटने तबदील करने के इलाज में नई क्रांति आई है, जो साफ्ट टिशू बैलेंसिंग टोटल नी रिप्लेसमेंट (टी. के. आर) सर्जरी है।
विज्ञापन


यह सर्जरी से घुटनों से दर्द से पीडित मरीजों के लिए लाभदायक साबित हो रही है। इससे अब आपरेशन के समय न सिर्फ घुटनों के अह्म अंश माने जाते टिशुओं को बचाने में सफलता मिलेगी, बल्कि इससे पूरे घुटने बदलने के झंझट से भी निजात मिलेगी।

शनिवार को पटियाला में साफ्ट टिशू बैलेसिंग टी.के.आर. के बारे में पत्रकारों से बातचीत दौरान डा. सिंह ने कहा कि कंप्यूटर की सहायता से होने वाली यह सर्जरी घुटनों के दर्द का इलाज करने में इतनी सफल साबित हुई है कि अब कम से कम खर्च व छोटे से आपरेशन से ही मरीज को समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कंप्यूटर की सहायता से घुटने तबदील करने की तकनीक से देश में सर्वाधिक आपरेशन करने के बदले बी. बारुन मेडिकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधकीय निदेशक आनंद आपटे द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस सर्जरी के बाद मरीज 24 घंटे में पहले वाली स्थिति में आ जाता हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें