फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजौली लाइन में लाइन बिछाने का काम शुरू

Mon, 16 Dec 2013 02:36 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
कजौली वाटर वर्क्स फेज-5 और छह की पाइप लाइन को बिछाने में न्यू-मोरिंडा के पास जो समस्या आ रही थी, गमाडा की इंजीनियरिंग विंग ने उस समस्या को हल कर लिया है।
विज्ञापन


इसके बाद लाइन बिछाने का काम फिर से शुरू हो गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही कि अगस्त 2015 तक तय टाइम में लाइन बिछाने का काम पूरा हो जाएगा। साथ ही पंपिंग स्टेशन बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई।

गमाडा से मिली जानकारी के मुताबिक  लाइन को बिछाने के लिए जो जगह एक्वायर की थी। न्यू मोरिंडा में दर्पण एन्क्लेव के पास उसके बिल्कुल किनारे पर कुछ बूथ आ रहे थे।
विज्ञापन


ऐसे में लाइन बिछाने का काम कर रही कंपनी ने अपने हाथ खड़े कर दिए थे। कंपनी के इंजीनियरों की दलील थी कि लाइन बिछाने के लिए जब खुदाई होगी। तो साइड में बने बूथ को नुकसान हो सकता है।

ऐसे में वह किसी भी प्रकार का खतरा नहीं उठा सकते। इसके बाद गमाडा के इंजीनियरिंग विंग की टीम ने खुद इलाके की स्थिति का सर्वे किया। साथ ही लाइन बिछाने को लेकर पैदा हुए खतरे संबंधी सारी स्थिति का स्टडी की।

इसके बाद गमाडा अधिकारियों ने उक्त बूथ मार्केट के मालिक से इस मु्द्दे पर बैठक की। बैठक में बूथों के मालिक ने कहा कि वह गमाडा को लाइन बिछाने में हर स्थिति में सहयोग देगा इसके बाद गमाडा इंजीनियरों ने खुद लाइन बिछाने का रिस्क उठाया।

इस दौरान उन्होंने अपनी तकनीक से लाइन बिछाई। जो की कामयाब रही। इससे न तो बूथों को किसी तरह का नुकसान हुआ। साथ ही उक्त एरिया में लाइन भी डाल दी गई। इसके बाद कंपनी ने अपना काम शुरू कर दिया।

जंडपुर में पंपिंग स्टेशन बनाने की प्रक्रिया शुरू
गमाडा ने नए फेजों से आने वाले पानी को ट्रीट करने के लिए जंडपुर में पंपिंग स्टेशन बनाने का फैसला लिया है। पंपिंग स्टेशन बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

जगह एक्वायर करने के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुकी है। दोनों फेजों के लिए 2200 एमएम डायामीटर की लाइन बिछाई जा रही है। इस मोहाली को चालीस एमजीडी पानी मिलेगा।

न्यू-चंडीगढ़ को भी मिलेग पानी
कजौली वाटर वर्क्स के फेज-पांच और छह की लाइन से न्यू-चंडीगढ़ को भी पानी मिलेगा।

जंडपुर से न्यू-चंडीगढ़ के लिए नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। यह करीब 8.5 किलोमीटर लंबी होगी। इसके अलावा जीकरपुर एवं नए सेक्टरों, एयरोसिटी को भी यही से पानी मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें