फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख दो, इस हसीना को 'किस' करो

Sun, 07 Sep 2014 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक किस करना कितना मंहगा हो सकता है। शायद नहीं। क्योंकि किस कोई बेचने वाली चीज तो है नहीं, मगर अमेरिका में एक चैरिटी के लिए चर्चित मॉडल और एक्ट्रेस एलिजाबेथ हर्ले (49) की किस तकरीबन 50 लाख रुपये (81,000 अमेरिकी डॉलर) में नीलाम की गई।
विज्ञापन


नीलामी में इस किस को करने में बाजी मारी है 27 साल के भारतवंशी अरबपति जूलियन भारती ने। जूलियन ने यह किस दस सेकेंड तक किया।

पंजाब से नाता
जूलियन स्टेन भारती के बेटे हैं, जो पंजाब से 16 साल की उम्र में परिवार के साथ मॉस्को गए और फिर कनाडा में बस गए। स्टेन फोर्ब्स एंड मैनहट्टन इनवेस्टमेंट बैंक की संस्थापक हैं। कनाडा में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहने वाले जूलियन डेलानो कैपिटल कारपोरेशन के एमडी हैं।

यही नहीं इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों के लिए भी इस किस को देखना भी काफी महंगा पड़ा। सर लैविटन के शानदार घर में आयोजित कार्यक्रम में प्रवेश के लिए उन्हें तकरीबन तीन लाख रुपये चुकाने पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें