नेहरू गार्डन के हॉस्टल में रहने वाली खिलाड़ी व छात्राएं दोपहर का खाना देर से मिलने पर भड़क गईं और उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
कुछ छात्राएं तो ठेकेदार की मनमानी सुनाते हुए भावुक हो गईं। यह छात्राएं जमा एक और दो कक्षा की हैं। उनका आरोप था कि शनिवार दोपहर को हॉस्टल में खाना ही नहीं भेजा गया।
आगे भी ठेकेदार काफी परेशान करता है। इस पर स्कूल के स्टाफ के सदस्य पहुंचे और उन्होंने छात्राओं को शांत किया। स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि ठेकेदार से बात की गई है। आगे से खाने में देर नहीं की जाएगी।