महापंचायत में पहुंचीं महिलाएं
- फोटो : संवाद
किसान आंदोलन के चलते जाम हुआ चंडीगढ़
किसानों ने सेक्टर-34 मेला ग्राउंड से पंजाब विधानसभा की ओर दोपहर तीन बजे घेराव करने के लिए कूच करना है।
इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस द्वारा सेक्टर 22-23 के चौक से सेक्टर-17 की डिवाइडिंग रोड से होते हुए मटका चौक व मध्य मार्ग की ओर से जाने वाले सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है। सेक्टर-17 बस स्टैंड चौक पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई है। जाम में फंसे वाहन चालकों का गर्मी के चलते भी बुरा हाल हो रहा है।
किसानों का काफिला सेक्टर-17 बस स्टैंड चौक से मटका चौक की ओर जाने वाली सड़क पर पहुंचा। मटका चौक पर पहले ही पुलिस द्वारा विधानसभा की ओर जाने वाली सड़क को बंद कर दिया है। मटका चौक पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही यहां वाटर कैनन व आंसू गैस के गोले फेंकने वाली गाड़ियों को भी लगाया गया है।