फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, किसान आंदोलन पर होगी बात

Thu, 03 Dec 2020 12:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ गुरुवार को नई दिल्ली में किसानों और केंद्र सरकार के बीच होने वाली चौथे दौर की वार्ता से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पहुंचे। दोनों नेताओं के कृषि कानूनों के बारे में चर्चा जारी है।  तीन कृषि कानूनों पर चल रहे गतिरोध के बीच दोनों नेताओं के बीच बातचीत काफी अहम मानी जा रही है। 

विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा था कि यह बातचीत विवादास्पद कृषि कानूनों से संबंधित मुद्दे को समझने और गतिरोध को समाप्त करने के लिए ’मध्य-मार्ग दृष्टिकोण’ अपनाने पर होगी।  कैप्टन ने सोमवार को केंद्र सरकार से पूछा था कि वह कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की लड़ाई को समाप्त करने के मामले में इतनी जिद क्यों कर रहे हैं और केंद्र किसानों की बात क्यों नहीं सुन रहा।


उन्होंने कहा था कि अपने लोगों की बात सुनना सरकार का काम है। अगर कई राज्यों के किसान आंदोलन में शामिल हो रहे हैं तो उन्हें वास्तव में अवश्य ही इन कानूनों से कोई परेशानी है। बता दें कि पंजाब के 30 किसान संगठन समेत कई राज्यों के किसान दिल्ली सीमा पर आंदोलन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें