फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के 258 गांवों में प्रदर्शन, शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि, दिल्ली कूच की रणनीति बनाई

Thu, 24 Dec 2020 12:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
किसान आंदोलन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने के साथ किसानों ने बुधवार को पंजाब के 258 गांवों में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल हुए 15 जिलों के लोगों ने शहीद किसानों को श्रद्धांजलि भी दी और आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया। साथ ही 26-27 दिसंबर को आमजन से दिल्ली कूच का आह्वान किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की जिद के कारण अब तक राज्य के 45 से अधिक किसान शहीद हो चुके हैं। अकेले दिल्ली मोर्चा में 30 से अधिक किसानों की जान चली गई। किसानों के इस बलिदान को हम बेकार नहीं जाने देंगे। हम शपथ लेते हैं कि हम हर कीमत पर इस परीक्षा को भी पास करेंगे। 


वक्ताओं ने संघर्ष के दौरान हुई आत्महत्याओं को अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और किसान कार्यकर्ताओं से दृढ़ संकल्प के साथ मैदान में कूदने और आंदोलन को तेज करने के लिए नारे लगाए। उन्होंने दावा किया कि आंदोलन को देश, विदेश के साथ ही छोटे व्यापारियों और कलाकारों का मजबूत समर्थन मिल रहा है। 
विज्ञापन


सभाओं को संबोधित करने में वालों में दिल्ली मोर्चा अभियान समिति के सदस्य जगतार सिंह कालाजार, सरोज दयालपुरा, जसविंदर सिंह बारास, सुखजीत सिंह कोठागुरु, सुनील कुमार भोदीपुर के अलावा कुलदीप कौर कुसा, राम सिंह भनीबाग शामिल रहे। इस अवसर पर बलवंत सिंह घुडानी, गुरमीत सिंह किशनपुरा, हरजिंदर सिंह वल्हुर, मोहन सिंह नकोदर और जसपाल सिंह धनगाई भी मौजूद रहे।

दिल्ली कूच के लिए जनसंपर्क किया
प्रदर्शनों के दौरान पंजाब के 258 गांवों में आगामी 26-27 दिसंबर को दिल्ली कूच के लिए जनसंपर्क भी किया गया। किसान नेताओं ने बताया कि 26 दिसंबर को खनौरी से और 27 दिसंबर को डबवाली से बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और कम से कम 15-15 हजार किसान और मजदूर दिल्ली का मार्च करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें