फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगर सामग्री लेकर टीकरी बॉर्डर गए किसान की तबीयत बिगड़ी, लौटते वक्त बठिंडा के पास मौत

Fri, 15 Jan 2021 06:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोेजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजपुर से लंगर सामग्री लेकर टीकरी बार्डर गए फिरोजपुर के किसान की मौत हो गई। किसान 12 जनवरी को लंगर लेकर अपने साथियों के साथ दिल्ली रवाना हुए थे। मृतक किसान के बेटे बलजिंदर सिंह निवासी गांव बाले वाला ने बताया कि पिता हरदेव सिंह (65) 12 जनवरी को लंगर सामग्री लेकर टीकरी बार्डर गए थे। वहां अचानक तबीयत खराब होने पर वापस गांव लाया जा रहा था, तभी रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


उधर, भारतीय किसान यूनियन (मानसा) के नेता सुखविंदर सिंह ने भी मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी यूनियन की अगुवाई में गांव बाले वाला के किसान हरदेव सिंह अपने साथी गुरविंदर सिंह, निशान सिंह व अंग्रेज सिंह के साथ लंगर सामग्री लेकर टीकरी बार्डर गए थे। सुखविंदर ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर तीनों साथी हरदेव सिंह को लेकर फिरोजपुर लौट रहे थे। 

हालांकि बठिंडा के पास हरदेव सिंह ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को गांव की महिला सरपंच अमरजीत कौर, पूर्व सरपंच अजीत सिंह, दविंदर सिंह, जगतार सिंह व महिंदर सिंह ने डिप्टी कमिश्नर को पत्र लिखकर मृतक किसान हरदेव के पारिवारिक सदस्यों को आर्थिक मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। किसान नेताओं ने कहा कि दिल्ली धरने में पंजाब के किसानों की लगातार जानें जा रही हैं लेकिन केंद्र सरकार किसानों की मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें