किरण अनुपम खेर-भाजपा-1,91,362
पवन कुमार बंसल-कांग्रेस-1,21,720
गुलकीरत कौर पनाग-आप-1,08,679
जन्नत जहां-बसपा-15934
रीना शर्मा-निर्दलीय-2643
शमशेर सिंह-निर्दलीय-2054
कंवलजीत सिंह-सीपीआई (एमएल)-1968
पवन कुमार शर्मा-निर्दलीय-997
रमेश चंद्र-निर्दलीय-743
अजय सिंगला-निर्दलीय-660
खेम लाल बंसल- इंकलाब विकास दल-640
दीपक शुक्ला-निर्दलीय-613
धर्मेंद्र सिंह-हिंदुस्तान एकता पार्टी-566
सुरेंद्र कुमार-निर्दलीय-550
सुरेंद्र भारद्वाज-जदयू-434
अमरजीत कौर-निर्दलीय-397
जसमेर सिंह-निर्दलीय-389
बंसल को 69642 वोटों से हराया
शुक्रवार को घोषित चुनाव परिणामों में किरण खेर ने कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल को 69642 वोटों के अंतर से हराया। आप की प्रत्याशी गुलकीरत कौर पनाग 108679 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रही हैं।
बसपा की उम्मीदवार जन्नत जहां 15934 वोट लेकर चौथे स्थान पर रहीं। शाम को लगभग साढ़े चार बजे सेक्टर-26 स्थित सीसीईटी में बने मतगणना केंद्र में उपायुक्त और चुनाव अधिकारी मोहम्मद शाइन ने आधिकारिक तौर पर परिणाम की घोषणा की और किरण खेर को विजयी घोषित करते हुए उन्हें सर्टिफिकेट दिया। जीत के बाद किरण खेर ने भाजपा के समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला।
पहले कांग्रेस उम्मीदवार के नाम था रिकार्ड
इससे पहले कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ कौशल के नाम शहर से सबसे ज्यादा मतों से चुनाव जीतने का रिकार्ड था। 1984 में उन्होंने 66300 वोटों से चुनाव जीता था।
चंडीगढ़ से इससे पहले 1996 और 1998 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। सुबह आठ बजे मतों की गिनती शुरू हुई और पहले राउंड में किरण खेर को जो लीड मिली उसे उन्होंने अंतिम राउंड तक बरकरार रखा।
पहले राउंड में किरण खेर 252 वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल से आगे थीं और बीसवें राउंड के बाद उन्होंने 69642 वोटों से बंसल को पराजित कर दिया। निर्दलीय प्रत्याशियों में से सबसे अधिक वोट रीना शर्मा को (2643) मिले।
किसे कितने वोट मिले
किरण अनुपम खेर-भाजपा-1,91,362
पवन कुमार बंसल-कांग्रेस-1,21,720
गुलकीरत कौर पनाग-आप-1,08,679
जन्नत जहां-बसपा-15934
रीना शर्मा-निर्दलीय-2643
शमशेर सिंह-निर्दलीय-2054
कंवलजीत सिंह-सीपीआई (एमएल)-1968
पवन कुमार शर्मा-निर्दलीय-997
रमेश चंद्र-निर्दलीय-743
अजय सिंगला-निर्दलीय-660
खेम लाल बंसल- इंकलाब विकास दल-640
दीपक शुक्ला-निर्दलीय-613
धर्मेंद्र सिंह-हिंदुस्तान एकता पार्टी-566
सुरेंद्र कुमार-निर्दलीय-550
सुरेंद्र भारद्वाज-जदयू-434
अमरजीत कौर-निर्दलीय-397
जसमेर सिंह-निर्दलीय-389