फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण खेर बोलीं- यह मेरा शहर है, इसे और खूबसूरत बनाना है

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-21 वासियों को सोमवार को सामुदायिक केंद्र की सौगात मिल गई। सांसद किरण खेर ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि हमने जो नींव पत्थर रखे थे, अब उसका उद्घाटन कर रही हूं। शहर को और खूबसूरत बनाना है। यह मेरा शहर है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि अब यहां अपनेपन का अहसास होता है। चुनाव से तीन वर्ष पहले मैं शहर में आई थी। लोग यह समझते थे कि यह तो बाहरी है लेकिन अब लोग अपना समझने लगे हैं। यहां पर बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ा। किरण खेर ने कहा कि यहां के लोगों को सामुदायिक केंद्र का काफी लाभ होगा। यहां शादी समारोह के अलावा सामाजिक कार्यक्रम किए जा सकेंगे। वहीं, मेयर सरबजीत कौर ने अभियंताओं के कार्यों की सराहना की। कहा कि इस केंद्र का क्षेत्रफल 23344 वर्ग फुट है। इसे बनाने पर पांच करोड़ 81 लाख रुपये खर्च हुए हैं। यहां एक समय में 500 लोगों के बैठने व्यवस्था है। पार्किंग की बेहतर व्यवस्था है। इसमें एक हॉल, पैंट्री, किचन, ऑफिस रूम, चौकीदार रूम, दूल्हा-दुल्हन के कमरे, डोरमेट्री और लिफ्ट की भी व्यवस्था है।
एरिया पार्षद और डिप्टी मेयर अनुप गुप्ता ने आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा के अलावा आरडब्ल्यू प्रतिनिधि व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें