संसद में अभिनेता-कलाकारों की अनुपस्थिति वैसे तो नई बात नहीं है लेकिन व्यस्तता के बावजूद यदि संसदीय कार्यवाही में कोई कलाकार लगातार राजनेताओं से भी ज्यादा उपस्थिति दर्ज कराता है तो वह वाकई तारीफ के काबिल है। चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर ने इस मामले में 85 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराकर कलाकारों में अव्वल रही हैं।
गैर-लाभकारी संस्था पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के मुताबिक, खेर के बाद अहमदाबाद पूर्व से भाजपा सांसद परेश रावल, वीरभूम से तृणमूल कांग्रेस सांसद शताब्दी राय और भोजपुरी गायक-अभिनेता तथा उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी की संसद में उपस्थिति दर्ज की गई है। संसदीय कार्यवाही में इन सभी कलाकारों की उपस्थिति 76 प्रतिशत दर्ज की गई।