फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडूंगर बने SGPC के नए प्रधान, हंगामे के बाद ऐसे हुआ चुनाव

Sat, 05 Nov 2016 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
एसजीपीसी के नए प्रधान किरपाल सिंह बड़ूंगर
विज्ञापन
किरपाल सिंह बडूंगर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बनाए गए हैं। उनको सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया, हालांकि इस पर थोड़ा हंगामा भी हुआ। यहां एसजीपीसी की साधारण सभा में शनिवार को बडूंगर को नया प्रधान चुन लिया गया। इसके साथ एसजीपीसी के अन्य पदाधिकारियों को भी चुनाव हो गया।
विज्ञापन


जत्थेदार तोता सिंह ने बडूंगर का नाम प्रस्तावित किया और बीबी जागीर कौर ने इसका समर्थन किया। इस दौरान दो सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया पर एतराज जताया, लेकिन थोड़ी देर के हंगामे के बाद सब कुछ ठीक हो गया। बडूंगर के नाम पर सर्वसम्मति बन गई। इसके अलावा बलदेव सिंह कयूमपुरा को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, बाबा बूटा सिंह को वाइस प्रेसिडेंट और अमरजीत सिंह चावला को महासचिव चुना गया।

इसके साथ ही एसजीपीसी के लिए पिछले कुछ दिनों से जारी गहमागहमी समाप्त हो गई। अब तक एसजीपीसी के प्रधान का पद अवतार सिंह मक्कड़ संभाल रहे थे। बडूंगर पहले भी एसजीपीसी के प्रधान रहे हैं।
विज्ञापन


इस समय एसजीपीसी के सदस्यों में किरपाल सिंह बडूंगर एक ऐसे हैं जिनका न तो कोई धड़ा है और न ही वह कभी विवादों में रहे हैं। उन्होंने पहले एसजीपीसी का अध्यक्ष पद मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के कहने पर छोड़ दिया था। उस समय बादल व गुरुचरण सिंह टोहरा का समझौता हुआ था और इसी कारण बडूंगर ने पद छोड़ा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें