फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच पर किरण खेर के साथ अजीब घटना

Sat, 16 Aug 2014 09:29 AM IST
नीरज पांडेय/टीम डिजिटल, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में फिल्म अभिनेत्री और सांसद किरण खेर के साथ स्वतंत्रता दिवस के मंच पर अजीब घटना घटी। हुआ यूं कि सांसद खेर जब भाजपा मंडल के समारोह में झंडा फहराने के लिए मंच पर आई तो झंडे की तार खींची तो झंडा ही नहीं खुला। काफी कोशिशें करने के बावजूद जब झंडा न खुला तो सीढ़ी मंगवाई गई, तब जाकर ध्वजारोहण हुआ।
विज्ञापन


यह मामला चंडीगढ़ में सेक्टर 23 की मार्केट में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान घटित हुआ। समारोह का आयोजन भाजपा मंडल की ओर से किया गया था। सांसद किरण खेर यहां पर बतौर मुख्यतिथि समारोह में शामिल हुईं थी।
विज्ञापन

बेहद आहत हैं घटना से किरण

घटना के बाद किरण खेर ने बताया कि वे घटना से बहुत दुखी हुईं। जीवन में पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने का मौका मिला, वह भी चूक गया। सीढ़ी मंगवाकर झंडा खोला गया।

गौरतलब है कि सांसद किरण खेर इससे पहले सुबह चंडीगढ़ के परेड ग्राउंड में हुए मुख्य समारोह में भी शामिल हुईं थीं। वहां ध्वजारोहण प्रशासक शिवराज पाटिल ने किया था, जबकि परेड की सलामी पाटिल के साथ-साथ सांसद किरण खेर ने भी लीं थीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें