चंडीगढ़। कोरोना से जूझ रही स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए सांसद किरण खेर ने पीजीआई में वेंटिलेटर खरीदने के लिए सांसद विकास निधि से एक करोड़ जारी कर दिए हैं। पिछले साल उन्होंने जीएमसीएच-32 में वेंटिलेटर खरीदने के लिए एक करोड़ रुपये दिए थे। चंडीगढ़ के उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ को लिखे पत्र में खेर ने कहा है कि इस कार्य को बहुत जरूरी मानकर राशि को जल्द से जल्द से रिलीज कर दिया जाए। सांसद विकास निधि से पहले जिन कार्यों की सिफारिश की गई थी, उनके फंड फिलहाल के लिए रोक दिए जाएं। देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से गुजर रहा है, इसलिए उनके सांसद विकास निधि से जारी होने वाले सभी तरह के फंड पीजीआई में वेंटिलेटर की खरीद के लिए दे दिए जाएं।