फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण खेर और गुल पनाग आज भरेंगी नामांकन

Fri, 21 Mar 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने के छह दिन बाद भी सिर्फ पांच उम्मीदवारों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन


वीरवार को नामांकन दाखिल करने का छठा दिन था। इस दिन एक ही उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है। वीरवार को हिंदुस्तान एकता पार्टी के उम्मीदवार धर्मेद्र सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया।

वह बुधवार को भी नामांकन दाखिल करने आए थे, लेकिन कागज पूरे न होने के कारण नहीं कर सके। अब नामांकन भरने में दो ही दिन बचे हैं।

शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे भाजपा उम्मीदवार किरण खेर नामांकन भरेंगी। इसके कुछ देर बाद ही सीपीआई (एमएल) लिब्रेशन के उम्मीदवार कंवलजीत सिंह नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। दोपहर लगभग 12.30 बजे आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार गुल पनाग भी नामांकन पत्र भरेंगी।
विज्ञापन


शनिवार को जनता दल (यूनाइटेड) के प्रत्याशी सुरेंद्र भारद्वाज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कुछ और निर्दलीय उम्मीदवारों के भी नामांकन पत्र दाखिल करने की उम्मीद है।

अभी तक नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में कांग्रेस के पवन कुमार बंसल और कवरिंग उम्मीदवार बीबी बहल, बसपा उम्मीदवार जन्नत जहां, निर्दलीय उम्मीदवार दीपक शुक्ला और हिंदुस्तान एकता पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन 22 मार्च है। ऐसे में चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने को इच्छुक उम्मीदवारों के पास तीन दिन का ही समय बचा है। नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को होगी और 26 मार्च को नाम वापस लिए जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें