फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे नहीं पाले जा रहे थे, मां ने फंदा लगाया

Sat, 09 Aug 2014 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने दो बच्चों की सही ढंग से परवरिश न कर पाने के मलाल में शुक्रवार को एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


न्यू अमर नगर की रहने वाली अंजू ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें साफ लिखा हुआ है कि वह आत्महत्या अपनी मर्जी से कर रही है और इसमें उसके पति का कोई कसूर नहीं है।

इस नोट में उसने आत्महत्या की वजह अपने बच्चों को सही ढंग से पालन-पोषण नहीं कर पाना लिखा है। सूचना मिलते ही थाना नंबर 1 की पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना की जांच जारी है। महिला के भाइयों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला के पति नरेश ने बताया कि वह अपने परिवार से अलग रह रहे थे। वह काम पर गया हुआ था तो पीछे से उसकी पत्नी अंजू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उसने कहा कि अंजू ने लिखा है कि उससे बच्चे संभाले नहीं जा रहे थे जिसके कारण वह काफी परेशान थी। इसी बात से दुखी होकर वह मौत को गले लगाने का फैसला कर रही है।

वहीं मृतका के भाई सोमनाथ और शामलाल का कहना है कि उनकी बहन सुसाइड नहीं कर सकती, उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया है। इस घटना को सुसाइड की कहानी बनाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन


एचएचओ डिवीजन एक नवदीप सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका सच सामने आएगा। पुलिस सुसाइड नोट को फोरेंसिक लेबोरेटरी भेजकर जांच करवाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें