फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में नकाबपोशों ने की छात्र के अपहरण की कोशिश

Mon, 18 Jul 2016 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
विज्ञापन
अपने माता-पिता के साथ अशमीत कपूर
विज्ञापन
सोमवार सुबह चार नकाबपोशों ने सरहिंद रोड पर थ्री व्हीलर में स्कूल जा रहे एक छात्र के किडनैप की कोशिश की। विरोध करने पर थ्री व्हीलर के चालक व छात्र को डंडे से पीटा, जिससे वह दोनों घायल हो गए। जबकि थ्री व्हीलर में सवार बाकी बच्चों ने भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


इसी बीच थ्री व्हीलर चालक के विरोध और शोर मचने के चलते लोगों के मौके पर इकट्ठा हो जाने के कारण नकाबपोशों को वहां से फरार होना पड़ा। चारों नकाबपोश सफेद रंग की बिना नंबर वाली स्विफ्ट डिजायर कार में आए थे। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस वारदात से शहर में काफी दहशत फैल गई है। जिस बच्चे अशमीत कपूर (9) निवासी न्यू ग्रीन पार्क कालोनी सरहंद रोड पटियाला के किडनैपिंग की कोशिश हुई, उसके पिता रवि नाथ कपूर ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि रोजाना की तरह उनका बच्चा थ्री व्हीलर में सुबह करीब साढ़े 6 बजे घर से स्कूल के लिए गया था।

अशमीत शहर के कांवेंट आवर लेडी आफ फातिमा स्कूल का तीसरी क्लास का स्टूडेंट है। करीब पौने सात बजे अभी वह ग्रीन पार्क कालोनी के नजदीक इंडस्ट्रियल एरिया के जिला औद्योगिक दफ्तर सरहंद रोड के पास ही पहुंचा था कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में सवार चार नकाबपोशों ने थ्री व्हीलर के आगे कार लगाकर इसे रोक लिया। दो नकाबपोश बाहर निकले और उन्होंने थ्री व्हीलर से अशमीत को बाहर खींचा। दोनों के हाथों में डंडे थे।
विज्ञापन


थ्री व्हीलर के चालक कुलविंदर सिंह उर्फ कमांडो निवासी फतेह कालोनी फोकल प्वाइंट ने नकाबपोशों का विरोध किया और बहादुरी से मुकाबला किया। लेकिन नकाबपोशों ने चालक व अशमीत की डंडों से मारपीट की। आटो में सवार बाकी चार बच्चों ने बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। इसी बीच शोर मचने से लोग वहां इकट्ठे हो गए। जिस पर नकाबपोशों को कार में बैठकर वहां से फरार होना पड़ा। 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल छात्र अशमीत और थ्री व्हीलर चालक को तुरंत सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। दोनों के छाती, पैर, बाजू आदि पर डंडे की मार से चोटें लगी हैं। थ्री व्हीलर में वारदात के समय लेडी फातिमा व सेंट पीटर्स स्कूल के बच्चे थे, जिनमें अशमीत के अलावा दिशा, पालम, गुरविंदर सिंह और एंजल शामिल हैं। संबंधित थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज शमिंदर सिंह ने कहा कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है। यह किडनेपिंग का मामला हो सकता है। फिलहाल जांच चल रही है।  

अशमीत के पिता ने कहा कि उनके बेटे को किडनैप करने की कोशिश हुई है। इस संबंधी पुलिस को बयान दे दिया है। अब पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंचे। उधर वार्ड नंबर 10 के पार्षद मालविंदर सिंह झिल ने कहा कि आटो चालक ने काफी बहादुरी से नकाबपोशों का मुकाबला किया, जो काफी सराहनीय है। उसे सम्मानित करने के लिए जिला प्रशासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें