फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टैक्सी चालक का अपहरण कर अपने बैंक खाते में डलवाए 80 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ से अमृतसर के लिए थी टैक्सी, आरोपियों ने चालक को कार में बंदी बना की मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। बी डिवीजन पुलिस ने टैक्सी चालक का अपहरण कर जबरदस्ती 80 हजार रुपये अपने बैंक खाते में डलवाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अजनाला थाना क्षेत्र के गांव रोखे निवासी हरजीत सिंह और राजबीर सिंह उर्फ राजू के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।


चंडीगढ़ के निकट मनीमाजरा इलाका निवासी राम रूप मिश्रा ने बी डिवीजन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह टैक्सी चालक है। टैक्सी लेकर चंडीगढ़ से दिल्ली, चंडीगढ़ से अमृतसर और कटरा इत्यादि शहरों में जाता है। 20 अप्रैल को उक्त आरोपियों ने टैक्सी स्टैंड पर पहुंच अमृतसर चलने के लिए कहा। इसके लिए चार हजार रुपये तय हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि घटना वाले दिन दोपहर को चंडीगढ़ से वह अपनी कार में उक्त दोनों को लेकर अमृतसर के लिए निकला। रास्ते में आरोपियों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया और बिना वजह रास्ते में कई जगहों पर कार रुकवाई। अमृतसर सुल्तानविंड स्थित नहर के पास पहुंच कर आरोपियों ने कार में बंधक बना लिया और मारपीट करने लगे। उनके बैंक खाते से मोबाइल जरिए अपने एक खाते में 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। इस दौरान वह आरोपियों के चंगुल से निकल भागा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें