फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूम बॉक्स की पार्किंग में जमकर चले लात-घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित बूम बॉक्स कैफे के बाहर शनिवार रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और लात-घूंसे चले। कैफे के बाहर करीब ढाई घंटे तक बवाल चला। मामला इस कदर बिगड़ा कि सेक्टर-3 थाना पुलिस समेत डीएसपी हरजीत कौर तक को मौके पर पहुंचना पड़ा लेकिन केस में कोई कार्रवाई करने की बजाय समझौता करवा दिया गया।
विज्ञापन

डीसी के सख्त आदेश के बावजूद क्लबों के बाहर देर रात तक हुड़दंग चल रहा है लेकिन पुलिस ठोस कार्रवाई की बजाय खानापूर्ति में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात सेक्टर-9 स्थित बूूम बॉक्स कैफे में कुछ युवक-युवतियां पहुंचे थे। बताया गया है कि इस दौरान युवकों ने एक युवती को देखकर फब्तियां कसीं। युवती के साथ आए युवक को यह बात नागवार गुजरी और दोनों के पक्षों के बीच पहले तो जमकर बहसबाजी हुई। इसके बाद दोनों पक्ष बूम बॉक्स कैफे के बाहर पार्किंग में पहुंचे और देखते ही देखते मामला इस कदर बिगड़ गया कि दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे।
लोगों के जमा होते देख चार से पांच युवक मौके से फरार हो गए लेकिन इस बीच एक युवक दोबारा क्लब के पास पहुंचा तो लोगों उसे पकड़ लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर नाइट ड्यूटी में तैनात डीएसपी हरजीत कौर टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। इसके बाद युवती का बयान दर्जकर युवक से माफी मंगवाकर पुलिस ने मामले को रफादफा कर दिया।
विज्ञापन

वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। बता दें कि नववर्ष के मौके पर सेक्टर-26 के क्लब के बाहर जमकर हंगामा हुआ था, पुलिस ने युवक को हिरासत में भी लिया था, लेकिन बिना कोई कार्रवाई किए बगैर पुलिस ने केस में समझौता करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें