फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पैसे के लेन-देन पर खुन्नस, कार को लगा दी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। पैसे के लेन-देन को लेकर सुभाष नगर के पीछे खाली मैदान में खड़ी कार को वीरवार अलसुबह साढ़े चार बजे दो लोगों ने आग लगा दी। मौके पर पहुंचकर मनीमाजरा फायर की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन उसके पहले कार जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। हालांकि जिस जगह खड़ी कार को आग लगाई गई है वह जगह मनीमाजरा पुलिस स्टेशन के बिल्कुल सामने पड़ती है। कार मालिक प्रताप सिंह निवासी एनआईसी की शिकायत पर आईटी पार्क थाना पुलिस मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका दूसरा साथी पारस पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और उनके द्वारा वारदात में शामिल मोटरसाइकिल नंबर की पहचान के बाद पकड़े गए। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उनको हल्लोमाजरा के रहने वाले रविकांत ने पांच-पांच हजार रुपये कार को जलाने के लिए दिए थे। रविकांत का कार मालिक प्रताप सिंह से कोई 18 लाख रुपये का लेन देन का मामला चल रहा था। हालांकि अभी बाकी का सारा पैसे देने के बाद एक लाख कुछ हजार रुपये देने बाकी रह गए थे। रकम मांगने के लिए कार मालिक प्रताप सिंह, रविकांत के पिता के पास चला गया। इस बात से खफा होकर रविकांत ने पंचकूला के दोनों आरोपी युवकों को उसकी कार जलाने के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने हल्लोमाजरा के रवि कांत पांडे और उसके भाई श्रीकांत पांडे के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें