फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: खाटू श्याम तेरा नाम मैं पुकारूं...पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-45 के सब्जी मंडी ग्राउंड में वीरवार को श्री श्याम प्रेम मंडल चंडीगढ़ की ओर से 16वें श्री श्याम वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस उत्सव में पहुंचे। पंडाल में श्रद्धालुओं ने जय श्री श्याम, जय श्री बालाजी के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश, माता सरस्वती और प्रभु श्रीराम की वंदना के साथ हुई। सामूहिक रूप से श्रीराम स्तुति एवं श्री हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। भजन गायक विशाल शैली, तनिष जिंदल, वैभव गर्ग और पोषक ने भजन पेश किए। भजन गायकों ने मन्ने अच्छा लागे से, हम खाटू जाते हैं बाबा श्याम के लिए, खाटू श्याम तेरा नाम मैं पुकार सुबह शाम, आया मैं आया, भरदे श्याम झोली भर दे सहित एक से बढ़कर एक भजन पेश किए।
उत्सव को ट्राइसिटी की विभिन्न मार्केटों के दुकानदारों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। सेक्टर-45 के निवासियों में भूपिंदर शर्मा, सोनू गर्ग, नवनीत मित्तल, अमित सिंगला, अंकित सिंगला, दीपक विज, जतिन गोयल, पुनीत वर्मा, विपुल बंसल, मोहित गुप्ता, नीरज बंसल, गोपाल शर्मा, राजपाल पंवार, प्रशांत शर्मा, अजय प्रजापति उपस्थित रहे। इस मौके पर विशाल भंडारा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें