फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्क्रीनिंग कमेटी और प्रभारी के साथ दिल्ली में खरगे ने किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने तैयारियां शुरू तेज कर दी है। सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटी और प्रदेश प्रभारियों के साथ दिल्ली में बैठक की। बैठक में पार्टी की रणनीति, मुद्दे और प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई। हरियाणा प्रभारी दीपक बावरिया और हरियाणा स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अजय माकन समेत अन्य सदस्यों ने बैठक में हिस्सा लिया। कई घंटे तक चली बैठक में टिकट वितरण पर राय ली गई। साथ ही अब तक कराए गए सर्वों पर भी चर्चा की गई। संभावना है कि सितंबर माह की पहले सप्ताह तक कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें