फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीएम के बाद अब कांग्रेस में डिप्टी सीएम पद को लेकर होगा घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में पहले से ही सीएम पद को लेकर रार छिड़ी हुई है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला मुख्यमंत्री पद को लेकर दावेदारी जता रहे हैं। वहीं, रेवाड़ी से विधायक चिरंजीव राव ने खुद को डिप्टी सीएम बनने की घोषणा करने के बाद से एक और विवाद बन गया है। दरअसल, अब डिप्टी सीएम पद को लेकर विधायकों में रार बनने की संभावना हो गई है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक साल पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि कांग्रेस की सरकार आने पर चार डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। इनमें एक ब्राह्मण, एक दलित, एक ओबीसी और चौथा सामान्य वर्ग से बनाया जाएगा। हालांकि, उस समय प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने हुड्डा के इस बयान से किनारा कर लिया था और कहा था कि डिप्टी सीएम को लेकर हाईकमान फैसला करेगा। वहीं, इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला भी कह चुके हैं कि इनेलो की सरकार बनने पर दो उपमुख्यमंत्री बनाएंगे, जिनमें से एक पिछड़ा वर्ग से और दूसरा अनुसूचित जाति वर्ग से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें