फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरणजीत सिंह चड्ढा दुबई फरार, पुलिस को गिरफ्तारी का इंतजार

Sun, 31 Dec 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
चरणजीत सिंह चड्ढा की मुश्किलें बढ़ीं - फोटो : File Photo
विज्ञापन
चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चड्ढा का एक महिला के साथ वायरल हुए अश्लील वीडियो के बाद पुलिस उसे और उसके बेटे की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है, जबकि चड्ढा दुबई फरार हो गया है।
विज्ञापन


करीबी लोग यही बता रहे हैं, लेकिन अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। जानकारी मिली है कि दिल्ली से चड्ढा की फ्लाइट रात 11 बजकर 40 मिनट पर थी और पुलिस की ओर से थाने में रात एक बजकर 15 मिनट पर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की गई।

कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता मनदीप सिंह मन्ना कहते हैं कि चरणजीत सिंह चड्ढा को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब ने तलब होने का फरमान जारी किया है, पर तारीख मुकर्रर नहीं की है। जबकि श्री अकाल तख्त साहिब से तारीख के साथ फरमान जारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई में बड़ा होटेलियर है चड्ढा

चरणजीत सिंह चड्ढा की मुश्किलें बढ़ीं - फोटो : File Photo
उधर, सीकेडी के प्रधान धनराज सिंह भी कह रहे हैं कि उनके पास पॉवर नहीं है। उन्हें तो चड्ढा के कहने पर ही प्रधान पद पर बिठाया गया है। बता दें कि अमर उजाला ने सबसे पहले खुलासा किया था कि चड्ढा दिल्ली रवाना हो चुका है।

उसके बाद चड्ढा दुबई के लिए कूच कर गया, ऐसी खबरें आ रही हैं। उधर, पीड़ित महिला ने डीजीपी को शिकायत की तो डीजीपी ने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। तब जाकर मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन पुलिस जांच में रुचि नहीं ले रही है।  

दुबई में बड़ा होटेलियर है चड्ढा
बताया जा रहा है कि चरणजीत सिंह चड्ढा ने दुबई में कुछ ही सालों में होटल इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम बना लिया है। आरोप है कि ऊंची पहुंच का इस्तेमाल करके उसने अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में भी करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बड़े हितैषियों में शामिल चड्ढा के बारे में कई खुलासे अब हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि चड्ढा ने अपने कार्यकाल के दौरान कई महिलाओं को ऊंचे पदों पर बिठाया है, जबकि उनकी योग्यता उस पद के लिए पर्याप्त नहीं थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें