फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' में घमासानः खैरा आज बठिंडा में करेंगे शक्ति प्रदर्शन, केजरीवाल ने दिल्ली में बुलाई बैठक

Thu, 02 Aug 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखपाल सिंह खैरा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और बागी गुट के बीच निर्णायक जंग की घड़ी आ गई है। गुरूवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल खैरा बठिंडा में कन्वेंशन कर अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे। उधर, हाईकमान ने भी संकेत दे दिए हैं कि बागियों से कोई बात नहीं की जाएगी। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने भी कन्वेंशन के समानांतर पंजाब के विधायकों की दिल्ली में बैठक बुला ली है।
विज्ञापन


खैरा गुट ने कन्वेंशन कामयाब बनाने में पूरी ताकत झोंक दी है। स्टेडियम के पंडाल में करीब 8500 कुर्सियां गई हैं। दस हजार से ज्यादा लोग जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। जो विधायक खैरा के साथ हैं, उनके हलकों में कई जगह पदाधिकारी भी कन्वेंशन में जा रहे हैं। खैरा ने खुद मालवा में कैंप कर कन्वेंशन की कमान संभाली। 

बुधवार को वह तैयारियों का जायजा लेने स्टेडियम गए, उसके बाद साथी विधायकों के साथ लगातार बैठकें भी जारी रहीं। उधर, खैरा गुट को छोड़ कर बाकी विधायक बुधवार रात तक दिल्ली पहुंच गए। सभी के फोन स्विच ऑफ थे। वह गुरूवार सुबह केजरीवाल की बैठक में शामिल होंगे। सूबा सह प्रधान डॉ. बलबीर भी दिल्ली में ही हैं।
विज्ञापन


भाजपा प्रायोजित है कन्वेंशन : चीमा
नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा ने कहा कि पार्टी से गुमराह हुए कुछ नेताओं द्वारा बठिंडा में की जा रही कन्वेंशन आरएसएस, भाजपा, अकाली दल और बैंस ब्रदर्स द्वारा प्रायोजित है। इसमें आप कनवीनर अरविंद केजरीवाल का नाम गलत ढंग से इस्तेमाल किया गया है। आप के ज्यादातर विधायकों और सांसदों के नाम व फोटो भी अनैतिक ढंग से प्रयोग किए गए हैं। इन नेताओं का कन्वेंशन से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें