चंडीगढ़ में एक अप्रैल से कैरासिन ऑयल नहीं मिलेगा। प्रशासन ने चंडीगढ़ को केरोसिन फ्री बनाने का फैसला किया है। इसके तहत सब्सिडी पर वितरण किया जाने वाले केरोसिन ऑयल पर पाबंदी लगाई जाएगी।
साथ की केरोसिन डिपो भी बंद किए जाएंगे। अप्रैल 2016 से शहर में केरोसिन ऑयल नहीं मिलेगा। केरोसिन का उपयोग करने वाले को एलपीजी का प्रयोग के लिए प्रशासन मदद देगा।