फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब केजरीवाल से हाथ मिलाना आसान नहीं होगा!

Sat, 29 Mar 2014 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने रोड शो में जनता के बीच रहने वाले और हाथ मिलाकर जनता का अभिनंदन स्वीकार करने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार को अंबाला में कड़े सुरक्षा घेरे में रहेंगे। वह जनता के बीच तो रहेंगे, लेकिन भीड़ को उनसे दूर रखा जाएगा। रोड शो के दौरान केजरीवाल से हाथ मिलाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन


दरअसल, अंबाला पुलिस आज यहां केजरीवाल को पूर्व सीएम रैंक की पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराएगी। इसके लिए पुलिस हाईकमान की ओर से निर्देश आ चुके हैं। जिस स्तर की सिक्योरिटी एक पूर्व सीएम को दी जाती है, उसी स्तर की सिक्योरिटी यहां अरविंद केजरीवाल को मिलेगी। इतना ही नहीं उनके रोड शो और रैली में अधिक भीड़ जुटने का भी इनपुट पुलिस के पास पहुंचा है, इसलिए पुलिस ने रोड शो व रैली में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए अपेक्षाकृत ज्यादा पुलिस फोर्स तैनात करने का प्लान बनाया है।
Trending Videos

भीड़ जुटाने के लिए झोंकी ताकत

आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की रैली में भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कई दिनों से अंबाला लोकसभा क्षेत्र के हर हलके में कार्यकर्ता व नेता लोगों को कैंट के दशहरा मैदान में पहुंचने का न्यौता दे रहे हैं।

लोगों से डोर-टू-डोर मिला जा रहा है। आप नेताओं ने टारगेट रखा है कि इस रैली में 50 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। वैसे दशहरा मैदान की क्षमता करीबन 30 से 35 हजार लोगों की है। मगर कार्यकर्ताओं व नेताओं ने भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

ऐसा रहेगा कार्यक्रम

अरविंद केजरीवाल शनिवार शाम को करीब छह बजे अंबाला पहुंचेंगे। पार्टी नेताओं से मंथन के बाद वे शाम सात बजे कैंट के  कैपिटल चौक पर पहुंचेंगे। यहां से अरविंद केजरीवाल अपना रोड शो शुरू करेंगे।

केजरीवाल राय मार्केट, सदर बाजार व अन्य बाजारों से होते हुए रामबाग रोड पहुंचेंगे और वहां से शाम को लगभग आठ बजे दशहरा ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां आम आदमी पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

हाईकमान से मिले निर्देश

अंबाला के पुलिस कमिशनर अशोक सिंघल ने बताया कि हाईकमान से अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा संबंधी निर्देश मिलें हैं। केजरीवाल को पूर्व सीएम रैंक की पूरी सुरक्षा दी जाएगी।

सुरक्षा रणनीति फिलहाल गोपनीय रहेगी, लेकिन रोड शो व रैली के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात करने का निर्णय लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें