फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड शो: कलायत,कैथल में गरजे केजरीवाल

Sat, 29 Mar 2014 05:49 PM IST
नसीब सैनी/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


हरियाणा के कलायत में रोड शो के दौरान उन्होंने कहा कि मोदी की कोई हवा नहीं चल रही। ये सब मीडिया के झूठे प्रचार की वजह से है।

कांग्रेस और मोदी अंबानी से मिले हुए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने किसानों की जमीनें कौड़ियों के भाव में सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को बेच दी हैं। वहीं मोदी भी हरियाणा के किसानों के साथ भेदभाव कर रहे हैं।

जिला संयोजक प्रदीप रापड़िया ने बताया कि इससे पहले केजरीवाल ने गांव शिमला में रोड शो किया। कलायत के बाद केजरीवाल का काफिला कैथल की ओर बढ़ गया।

कैथल के बाद केजरीवाल पूंडरी होते हुए थानेसर पहुंचेंगे। कुरुक्षेत्र के बाद देर शाम अंबाला में रैली को भी संबोधित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें