फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के खिलाफ निकले छोटेपुर के सुर, बोले बेईमान है बड़ा

Tue, 06 Sep 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Sucha singh Chotepur - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पार्टी में सूबा कन्वीनर के पद से बर्खास्त सुच्चा सिंह छोटेपुर के अब अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुर निकलने लगे है। उन्होने केजरीवाल को बेईमान नेता बताया है। जी हां, आम आदमी पार्टी के पूर्व पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने मंगलवार को परिवर्तन यात्रा शुरू की। इस दौरान प्रेसीडेंट पार्क में समर्थकों को संबोधित करते हुए छोटेपुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बेईमान नेता बताया और कहा कि उन्होने उनके 40 साल के राजनीतिक जीवन को तबाह किया है। वह उन्हें कभी माफ नही करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को उनके साथ हमदर्दी है और वह पूरे पंजाब का दौरा करके अपने साथियों से यह जानने की कोशिश करेंगे कि वह नई पार्टी का एलान करें या न करें। पार्टी के वर्करों की सहमति के साथ 16 सितंबर को नई पार्टी के बारे में उचित एलान किया जाएगा। 
विज्ञापन

केजरीवाल ने मेरा राजनीतिक करियर किया तबाह: छोटेपुर

Sucha singh chotepur - फोटो : File Photo
छोटेपुर से जब दिल्ली के नेताओं के बारे में पूछा गया कि वह पंजाब में आकर टिकटें बेच रहे है और सेक्स स्कैंडलों में भी उनका नाम आ रहा है तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह केजरीवाल से बात करना चाहते थे। केजरीवाल ने उन्हें समय नही दिया। 

छोटेपुर ने अभी तक न तो उनकी नवजोत सिंह सिद्धू से कोई बात हुई है और न ही उनका सिद्धू के साथ जाने का कोई इरादा है। एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर केजरीवाल उन्हें मनाने की कोशिश भी करेंगे तब भी वह इस बेईमान नेता के साथ हाथ नही मिलाएंगे। छोटेपुर ने कहा कि पंजाब के बच्चे-बच्चे की जुबान पर आम आदमी पार्टी का नाम रटाया था। पार्टी ने उनकी पीठ पर ही छुरा घोंप दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें